परीक्षा के दौरान बुलेट से गोली की आवाज निकाल फैलाई दहशत-स्कूल के सामने फोड़े फटाखे, पुलिस ने किया चालान, सायलेंसर जब्त


बामौरकलां थानांतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बामौरकलां के सामने परीक्षा के दौरान बुलेट से गोली की आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़कर थाने में बिठाया और उस पर चालानी कार्रवाई करते हुए उसकी बुलेट का सायलेंसर जब्त कर लिया। 
जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय बामौरकलां में 16 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान वहां पर कल्ला पुत्र बृजभान यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम पचकुल्ला थाना खनियाधाना आया और अपनी बुलेट मोटर सायकल के सायलेंसर से पटाखा फोड़ने लगा, जिससे स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों में दहशत की स्थिति निर्मित होने के साथ साथ शांति व्यवस्था भंग हो गई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर उसके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की और उसकी बुलेट का सायलेंसर निकालकर जब्त कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने