अशोकनगर में ध्यान जगत पिरामिड मेडिटेशन का विस्तारसूरत से आए मेडिटेशन मास्टर्स ने बच्चों व नागरिकों को सिखाया ध्यान का महत्व


अशोकनगर। गुरु श्री सुभाष पत्री जी की प्रेरणा से ध्यान जगत पिरामिड मेडिटेशन को अशोकनगर जिले में फैलाने के उद्देश्य से सूरत (गुजरात) से आए मेडिटेशन मास्टर श्री प्रदीप शर्मा एवं श्रीमती दीप्ति शर्मा अशोकनगर शहर पहुंचे। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में ध्यान जगत एवं पिरामिड की शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मास्टर्स ने सुबह तुलसी सरोवर पार्क, दोपहर में युगल सरकार मंदिर तथा सीएम राइज स्कूल अशोकनगर में सैकड़ों बच्चों एवं नागरिकों को मेडिटेशन के महत्व से अवगत कराया। सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार मेडिटेशन द्वारा एकाग्रता बढ़ाकर वे अपने जीवन, करियर एवं भविष्य को सफल बना सकते हैं।

मास्टर्स ने बहुत ही सरल विधि आनापानसती ध्यान को समझाते हुए बताया कि सामान्य रूप से सांस लेना-छोड़ना ही ध्यान है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपनी उम्र के अनुसार प्रतिदिन ध्यान करें। उदाहरण देते हुए बताया गया कि यदि किसी की उम्र 15 वर्ष है, तो उसे सुबह-शाम 15-15 मिनट ध्यान अवश्य करना चाहिए। बच्चों ने नियमित ध्यान करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सीएम राइज स्कूल के वाइस प्रिंसिपल से आग्रह किया गया कि स्कूल परिसर में एक पिरामिड की स्थापना अवश्य की जाए। मास्टर्स ने कहा कि यदि स्कूल में पिरामिड का निर्माण होता है, तो मात्र तीन महीनों में ही पूरे जिले में इस विद्यालय के परिणामों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे।

तुलसी सरोवर पार्क एवं युगल सरकार मंदिर में आयोजित सत्रों में मास्टर्स ने बताया कि ध्यान हर जगह और हर समय किया जा सकता है, लेकिन पिरामिड में बैठकर ध्यान करने से अधिक यूनिवर्सल एनर्जी अर्थात कॉस्मिक एनर्जी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि अशोकनगर में इस पार्क में पिरामिड का निर्माण हो जाए, तो 15 किलोमीटर की परिधि में सकारात्मक वातावरण बनेगा, बीमारियां कम होंगी, आपराधिक प्रवृत्तियां घटेंगी, लोग खुशहाल होंगे और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी सुधार संभव है।

मास्टर्स ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपने घरों की छत पर छोटे पिरामिड बनवाएं, जिससे न केवल उनका जीवन बदलेगा बल्कि 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा और विचारों का संचार होगा।

कार्यक्रम की आयोजक एवं श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय अशोकनगर की डायरेक्टर श्रीमती रिंकल सेठ को मास्टर्स ने धन्यवाद दिया और कहा कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में पीएमसी (पिरामिड मेडिटेशन सेंटर) का यह पहला कार्यक्रम अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने शीघ्र ही पुनः आकर अधिक लोगों तक ध्यान जगत का संदेश पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर मास्टर्स ने रिंकल सेठ को अशोकनगर में ध्यान जगत के प्रचार-प्रसार का संकल्प सौंपा, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम उपरांत मास्टर्स ने तूमेन नगरी पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन भी किए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने