दिव्यांग व्यापारी से लूट का खुलासा, 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार



अशोकनगर। Madhya Pradesh Police के अशोकनगर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिव्यांग व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में 10-10 हजार रुपये के इनामी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना 29-30 अप्रैल की दरम्यानी रात की है, जब फरियादी बुजमोहन यादव ललितपुर मंडी से मटर बेचकर करीब ₹1,55,500 रुपये लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम नानौन-गरेंठी मार्ग पर सुनसान जगह पर आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नगदी व आधार कार्ड लूट लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Rajeev Kumar Mishra के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पैसों की जरूरत के चलते पहले से साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल यादव, रविंद्र यादव, भरत यादव और शिवजीत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपी फरार हैं और शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने