ग्वालियर/भितरवार।
भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मोहन यादव द्वारा घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में 9 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं।
इन घोषणाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई और धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रमुख घोषणाएं:
भितरवार सीएचसी को सिविल अस्पताल में उन्नयन
घाटीगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्थापना
भितरवार और घाटीगांव में नए आईटीआई कॉलेज
भितरवार में कृषि उपज मंडी की स्वीकृति
शिक्षा एवं अन्य विकास:
चीनौर, घाटीगांव और करहिया में नए सांदीपनी विद्यालय
आरोन, पटाई और हिम्मतगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा:
शबरी माता मंदिर और भगवान बिरसा मुंडा धाम का निर्माण
भगवान देवनारायण मंदिर मेले का विकास
करहिया ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा
इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
इसी क्रम में भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की और क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
विधायक राठौड़ ने कहा कि भितरवार के विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र भविष्य में प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।