मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री साकेत मालवीय (भाप्रसे-2014), वर्तमान में संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से कलेक्टर, जिला अशोकनगर के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं वर्तमान कलेक्टर अशोकनगर श्री आदित्य सिंह (भाप्रसे-2014) को संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। साथ ही उन्हें उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन का दायित्व भी सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त, श्री अजय कटेसरिया (भाप्रसे-2012), अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन के अनुसार उक्त पदस्थापनाएं अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा