नईसरांय पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट एवं मारपीट के प्रकरणों में 05 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार’’



 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्थाई एवं गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है।
 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी चन्देरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना नईसरांय द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं मारपीट के प्रकरणों में 05 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
 उल्लेखनीय है कि थाना नईसरांय के अपराध क्रमांक 149/19 घारा 376,363, 506(2) भादवि पॉक्सो एक्ट एवं 3(2) 5 व्हीए, 3(2) 5 एससी एसटी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 63/19 धारा 323,294, 506, 34 भादवि 3 (1)द, 3(1)ध, 3(2) 5 व्हीए एससीएसटी एक्ट के आरोपी स्थाई वारंटी पवन पुत्र धीरज सिंह कुशवाह उम्र 25 साल एवं धीरज सिंह पुत्र लल्लीराम कुशवाह उम्र 52 साल निवासीगण ग्राम सांदोह हाल निवासी ईदगाह वाड़ी थाना कोतवाली जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। 
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नईसरांय उनि0 मनीष सिंह गुर्जर थाना प्रभारी नईसरांय, प्रआर0 तूफान सिंह, प्रआर0 देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रआर0 भरत यादव, प्रआर0 अशोक सिंह रघुवंशी, प्रआर0 राजेश धाकड़, आर0 नवीन रघुवंशी, आर0 सुनील मीणा, आर0 सत्यवीर राय एवं म0आर0 राखी कंवर की सराहनीय भूमिका रही।
 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तार वारंटो की तामीली हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने