अशोकनगर के पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नियुक्त



मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अशोकनगर के पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मंडल में नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। डॉ. यादव के अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने